फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur Rain: नाहन में जर्जर डंगा ढहा, उपायुक्त प्रियंका वर्मा और विधायक अजय सोलंकी ने किया निरीक्षण

Ankesh Dogra Updated Fri, 10 Jul 2026 03:26 PM IST

सिरमौर जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जिला मुख्यालय नाहन के वार्ड नंबर-7 स्थित बड़ा चौक की जोशियों वाली गली में शुक्रवार को एक जर्जर डंगा ढह गया। हादसे के बाद क्षेत्र में रहने वाले कई परिवारों का संपर्क मार्ग बाधित हो गया, जबकि आसपास के मकानों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त प्रियंका वर्मा, विधायक अजय सोलंकी और एसडीएम राजीव सांख्यान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। डंगा ढहने से ऊपरी हिस्से की जमीन खिसक गई है, जिससे ऊपर बने मकानों की नींव प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। लगातार बारिश के कारण जिले में संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें