फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: नाहन में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध ने बढ़ाई पहाड़ों की खूबसूरती

Ankesh Dogra Updated Tue, 28 Jul 2026 12:52 PM IST

ऐतिहासिक शहर नाहन और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई ताजा बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान सिरमौर के लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली है। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलने लगीं और पहाड़ियों पर घनी धुंध छा गई, जिससे नाहन की प्राकृतिक खूबसूरती और भी निखर उठी। बारिश शुरू होते ही देखते ही देखते घाटी बादलों और धुंध की सफेद चादर में ढक गई। पहाड़ियों पर छाए लो-हैंगिंग मानसूनी बादलों का नजारा लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। मौसम सुहावना होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ नाहन पहुंचे पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार बारिश के बाद क्षेत्र के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ी गर्मी और उमस के बीच तापमान में आई कमी से लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में हरियाली भी बढ़ेगी। मानसून की इस बारिश ने नाहन और आसपास के इलाकों के प्राकृतिक सौंदर्य को एक बार फिर जीवंत कर दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें