फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur Weather: नाहन में आखिरकार झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत; मौसम हुआ सुहाना

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में रविवार सुबह आखिरकार झमाझम बारिश हुई, जिससे पिछले कई दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह करीब 10 बजे अचानक आसमान में घने बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे शहर का मौसम सुहाना हो गया। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार उमस भरे मौसम के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे और बारिश का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने पहले ही जिले में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया था। एहतियात के तौर पर नाहन, पांवटा साहिब और शिलाई उपमंडलों में स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया था। हालांकि शुरुआती दिनों में बारिश नहीं होने से लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमान को लेकर असमंजस में थे। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश के चलते मौसम खुशगवार हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें