फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: नाहन में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Ankesh Dogra Updated Mon, 06 Jul 2026 12:08 PM IST

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से सिरमौर जिले के नाहन शहर के वार्ड नंबर-12 में पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद प्रदीप सहोत्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया और पौधारोपण कर हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रतिभागियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया गया। पार्षद प्रदीप सहोत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर देशभर में बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में नाहन में भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाए। लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें