फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: अभय चौहान बोले- विद्यार्थियों की आवाज बनकर उठाऊंगा उनकी मांगें : अभय चौहान

नाहन (सिरमौर)। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर अभय चौहान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करेंगे। जिले के विद्यार्थियों की मांगों और समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। वह हजारों युवाओं की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान अभय चौहान ने इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित संगठन के अन्य शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने बताया कि हाल ही में एनएसयूआई के चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए थे। चुनाव प्रक्रिया के बाद उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि छात्र हित उनके लिए सर्वोपरि रहेंगे और जिले के शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर, पीजी कॉलेज से आदित्य ठाकुर, अंकित ठाकुर और मनोहर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें