फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड कर्मियों से मारपीट के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया पुरुवाला थाना का घेराव किया

Krishan Singh Updated Fri, 23 May 2025 10:33 PM IST

पिछले दिन पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत गांव मेरुवाला में विद्युत उप मंडल पुरुवाला के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना को एचपी बिजली बोर्ड कर्मचारी, अभियंता व पेंशनरों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने गंभीरता से लिया है। आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुलिस थाना पुरुवाला का घेराव किया और एक सप्ताह के भीतर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के जिला संयोजक सुमित चौधरी और सह संयोजक भगवान दास, अरुणदीप सिंह, गुरुदत्त चौहान, अनिल चौहान, अमित कुमार, मुकेश कुमार आदि ने बताया कि मेरुवाला में बिजली चोरी की शिकायत पर कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में बिजली बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची। वहां उन्होंने पाया कि कुछ उपभोक्ता चोरी कर रहे थे। जब विद्युत टीम ने कार्रवाई शुरू की, तो उपयुक्त आरोपियों समेत स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें