विकास खंड ददाहू के अंतर्गत छह पंचायतों के नव चयनित बीपीएल परिवारों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए संवाद शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बीपीएल परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया भी समझाई। शिविर की अध्यक्षता बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से बीपीएल परिवारों के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में पात्र परिवार इनका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे परिवारों को योजनाओं की जानकारी देने और उनकी समस्याएं सुनने के उद्देश्य से संवाद शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान पीआई राजेश शर्मा, टीडब्ल्यूओ नाहन धर्मी देवी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मयंक गौतम, सुपरवाइजर वीर सिंह, प्रवक्ता जगदीश सैनी, हुनर सिंह और कमल शर्मा सहित छह पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बीपीएल परिवारों के लाभार्थी मौजूद रहे।