फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम हुई रवाना

Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 06:48 PM IST

पुडुचेरी में 8 से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 74वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को हिमाचल की टीम नाहन से रवाना हुई। टीम को सिरमौर बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। जिला सिरमौर बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव राकेश चौहान ने बताया कि टीम में पपरोला से निरज, अदित्या चंदेल, शौर्या धरवाल, मंडी से विजय कुमार, नभन, ऊना से बक्शीश सिंह, बिलासपुर से तन्मय, कांगड़ा से पार्थ, सिरमौर से मोहम्मद रेहान, अनिरूद्ध, सोलन से सुर्यांश कश्यप व शिमला से अर्हान शाह शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च से 4 अप्रैल तक नाहन में हिमाचल की टीम के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया गया था, जिसमें खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं इनडोर स्टेडियम में होती हैं लेकिन खिलाड़ी आउटडोर में अभ्यास करते हैं, जिस कारण खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नाहन में इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाए ताकि युवाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिला में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें