डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती कच्चा टैंक बस स्टैंड स्थित भीमराव अंबेडकर स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में डॉ. राजीव बिंदल ने संविधान निर्माता की जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वाल्मीकि सभा, रविदास सभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।