फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला कॉलेज बना अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी का विजेता

अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Dec 2024 05:29 PM IST

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और राजकीय महाविद्यालय मंडी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में धर्मशाला ने मंडी को 45-15 से मात देकर ट्राफी अपने नाम की। इससे पहले खेले गए सेमीफाइल मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला ने राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब को 46-9 के अंतर से पराजित किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय महाविद्यालय मंडी ने राजकीय महाविद्यालय संजौली को 49-9 से हराया। फाइनल मुकाबले में धर्मशाला कॉलेज की टीम ने एक तरफा जीत हासिल करके ट्राफी अपने नाम की। जबकि तीसरे स्थान के लिए राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने एकतरफा मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय संजौली को पराजित किया। समापन समारोह में डॉ. भूपेंद्र सिंह अध्यक्ष युवा सांस्कृतिक एवं खेल परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ठियोग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 34 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. भारती ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज, उप-प्राचार्य डॉ उत्तमा पांडे, प्रो. रीना चौहान, प्रो. सलोनी सूद, डॉ पंकज चांडक, डॉ. सरिता बंसल, प्रो. ट्विंकल, प्रो. शुभम, प्रो. अभिलाषा, प्रो. दिव्या, पीटीए प्रधान कमला देवी समेत समस्त महाविद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें