पीएम श्री कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की कल्पना देवी ने बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं के कला संकाय की परीक्षा परिणाम में मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। विकट आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद बेटी का मेरिट सूची में सातवां स्थान मिलने पर स्कूल में जहां खुशी का माहौल है, वहीं परिवार भी गदगद है। तीन बच्चों को मां ने फैक्ट्री में नौकरी कर किसी तरह पढ़ाया। वही मां की मेहनत का परिणाम बेटी ने मेरिट सूची में सातवीं रैंक हासिल कर लाया है।