जिला मुख्यालय नाहन शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हिमाचल प्रांत ने डीसी सिरमौर सुमित खिमटा को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शहर में लोकल बस सेवा शुरू करने समेत अन्य समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की गुहार लगाई गई है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हिमाचल प्रांत की सीमा एवं सुनील ठाकुर ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि डीसी सिरमौर को आज शहर की समस्याओं से अवगत करवाया गया है जिसमें मुख्य रूप से नाहन शहर में लोकल बस सेवा शुरू करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि नाहन शहर बहुत बड़ा है ऐसे में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए लोगों विशेषकर महिलाओं एवं छोटे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लोकल बस सेवा ऑटो रिक्शा ना होने के चलते शहर में समस्या आ रही है उन्होंने डीसी से लोकल बस सेवा शुरू करने की गुहार लगाई है इस दौरान शहर की अन्य समस्याओं से डीसी को अवगत करवाते हुए जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है।