फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, मेडिकल काॅलेज नाहन में चल रहा इलाज

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में हुए प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों का इलाज मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में चल रहा है। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के गायनी विभाग के एचओडी ड ाॅ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला को प्रसव के लिए 27 मार्च तिथि दी गई थी। कईं बार प्रसव पीड़ा समय से पहले हो जाती है। ऐसे में तीमारदारों को चाहिए कि समय पर प्रसूता को निकटवर्ती अस्पताल में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि बस में प्रसव के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से शुक्रवार रात को दोनों को भर्ती करवाया गया है। दोनों स्वस्थ हैं। उन्होंने अन्य लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर मामलों में प्रसव दी गई तिथि से 14 दिन पहले हो जाता है। मात्र 4 प्रतिशत मामलों में ही तय तिथि पर प्रसव होता है। वहीं, बस अड्डा प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि चालक-परिचालक की तरफ से पूरा सहयोग दिया गया है। गौरतलब है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में शुक्रवार देर शाम को एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद महिला व बच्चे को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें