पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुखराम चौधरी ने किया। हिमाचल प्रदेश रणजी टीम खिलाड़ी व आयोजक गुरविंदर सिंह टोली, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष अतर सिंह नेगी व सचिव राजेंद्र बब्बी ने बताया कि नगर परिषद खेल मैदान में तृतीय सिरमौर क्रिकेट लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता में जिला की दस टीमें भाग लेंगी। इसमें क्रिकेट टीम खिलाड़ियों की रंगीन किट व सफेद बॉल रखी गई है। दो पूलों में पांच टीमें रहेंगी। हर टीम चार लीग मैच खेलेंगी। दोनों पूल से अव्वल रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। विजेता टीम को 51 हजार राशि व ट्रॉफी, जबकि उप विजेता टीम को 21 हजार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। सेमीफाइनलिस्ट टीमों को 11-11 हजार इनामी राशि मिलेगी।