फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: चतर सिंह बोले- घोटालों पर कार्रवाई नहीं कर सकती तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दे सरकार

Krishan Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 02:03 PM IST

पिछले कई सालों से सूचना का अधिकार अधिनियम के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर करोड़ों रुपये के घोटालों को उजागर किया जा रहा है। समय-समय पर मामलों में कार्रवाई को लेकर संबंधित विभागों सहित सरकार के संज्ञान में भी लाया जा रहा है। लेकिन किसी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यह आरोप नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने लगाए। उन्होंने कहा कि मामलों प्रदेश में चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही हो, सभी के कार्यकाल के दौरान उन्होंने घोटालों को उजागर किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आज आलम यह है कि प्रदेश में घोटालों के मामले में बिहार जैसा माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व घोटालों पर कार्रवाई को लेकर सरकार कहती है कि नंबर जारी किए गए हैं, उनपर शिकायत करें, लेकिन शिकायत करने पर उल्टा शिकायतकर्ता को ही परेशान किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कालाअंब व बद्दी की दो औद्योगिक इकाइयों से ही कई करोड़ के घोटाले को उन्होंने उजागर किया, लेकिन उसे भी दबाने की कोशिश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें