फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन के रानीताल में पाइपों के जाल से मिली राहत, नगर परिषद ने बनाई सीमेंट की पट्टी

शहर के रानीताल वार्ड में अशोक की चक्की वाली गली के लोगों को पेयजल पाइपों के जाल से कुछ राहत मिली है। नगर परिषद ने गली के उस हिस्से में सीमेंट और बजरी का घोल डालकर पट्टी तैयार कर दी है, जहां पाइपों के कारण पैदल चलने वालों के लिए जगह नहीं बचती थी। इससे राहगीरों को खड़े होने और दोपहिया वाहनों को रास्ता देने के लिए थोड़ी सुरक्षित जगह उपलब्ध हो गई है। गली में पेयजल पाइपों का जाल फैला होने के कारण लोगों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जब भी कोई दोपहिया वाहन वहां से गुजरता था, तो पैदल राहगीरों को रास्ता देने के लिए पाइपों के ऊपर खड़ा होना पड़ता था। पाइपों पर फिसलने का खतरा बना रहता था। ऐसे में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए वहां से गुजरना विशेष रूप से जोखिम भरा था। लोगों को आशंका रहती थी कि संतुलन बिगड़ने पर कोई भी व्यक्ति चोटिल हो सकता है। स्थानीय लोगों की लगातार मांग के बाद नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए कदम उठाया। पाइपों से घिरे सड़क के हिस्से पर सीमेंट और बजरी का घोल डालकर पट्टी बनाई गई है। इससे अब दोपहिया वाहन के गुजरने के दौरान राहगीरों को पाइपों के बजाय इस पट्टी पर खड़े होने की जगह मिल सकेगी। नगर परिषद के इस काम से गली में पैदल आवाजाही पहले की तुलना में आसान होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें