फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सिरमाैर में भीषण गर्मी के बावजूद बंपर मतदान, 85.16 प्रतिशत वोटिंग हुई

Krishan Singh Updated Thu, 28 May 2026 07:17 PM IST

सिरमौर जिला में दूसरे चरण में कुल 90 पंचायतों के 538 वार्डों में बंपर मतदान रिकाॅर्ड हुआ है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस बार मतदान 85.16 प्रतिशत दर्ज हुआ है, जो राज्य के औसत मतदान प्रतिशत (79.52 प्रतिशत) से काफी अधिक है। जिले में कुल 1,25,673 योग्य मतदाताओं में से 1,07,025 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं में वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह देखा गया। 60,365 में से 51,437 महिलाओं (85.21 प्रतिशत) ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं 65,307 में से 55,588 पुरुषों (85.12 प्रतिशत) ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान सिरमौर जिले में 1 टेंडर वोट भी पोल हुआ है। (टेंडर वोट तब डाला जाता है जब किसी मतदाता को पता चलता है कि उसका वोट पहले ही कोई और डाल चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें