सिरमौर जिले की सबसे पुरानी शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सबसे पहले प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान की अगुवाई में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने मंच से दोनों विभूतियों के जीवन चरित्र और कार्यों पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी अपने भाषणों से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बारे में विस्तार से बताया और उनके कदमों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी शिक्षक और स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।