फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन हिमाचल प्रदेश द्वारा नाहन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 02 Feb 2025 05:18 PM IST

भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन हिमाचल प्रदेश ने प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें अनुसूचित जााति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शिशुपाल ने की। कार्यक्रम में प्रीतम सिंह ने मुख्यातिथि और हंसराज विशेष अतिथि रहे। इस दौरान हुई भाषण प्रतियोगिता में मोहन सिंह ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और सानवी ने तीसरा स्थान अर्जित किया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमेश चंद्र ने पहला, अंजलि ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। भारत एकता मिशन के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का मकसद केवल बहुजन दलित छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाना है। ताकि वह सामाजिक स्थिति को समझें और अपने महापुरूषों को याद कर अपनी सामाजिक स्थिति को बेहतर बना सकें। इस मौके पर सुनील दत्त समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें