फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीटू जिला कमेटी सिरमौर केंद्रीय बजट को बताया मजदूर, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी

सीटू जिला कमेटी सिरमौर ने नाहन में बैठक के बाद केंद्रीय बजट को पूर्णत: मजदूर, कर्मचारी, किसान व जनता विरोधी करार दिया है। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार व आंगनबाड़ी जिला महसचिव वीना शर्मा, शीला ठाकुर, संदीप, सुमन ठाकुर, नानकी, संगीता, रिजवान, और सीटू जिला कमेटी सदस्य राजेश तोमर ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों के साथ खड़ी हो गई है और आर्थिक संसाधनों को आम जनता से छीनकर अमीरों के हवाले करने के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। पूंजीपतियों का मुनाफा पिछले पंद्रह वर्षों के उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है जबकि मजदूरों का वेतन कोविड काल से पहले की स्थिति से भी कमतर हो गया है। इस मौके पर सीटू ने बजट की प्रतियां भी जलाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें