फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagani Assault Case: मारपीट के पीड़ितों ने डीएसपी पांवटा साहिब से लगाई न्याय की गुहार, जांच तेज

Ankesh Dogra Updated Tue, 07 Jul 2026 02:51 PM IST

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के भगानी क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के संबंध में पहले ही पुरूवाला थाना में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। उनका आरोप है कि कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। शिकायत के आधार पर पुरूवाला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें