फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: गीत-संगीत के माध्यम से दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश

अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 03:12 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनेठी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। पहाड़ी नाटी पेशकर छात्राओं ने समां बांधा। वहीं आठवीं और नौवीं कक्षा की छात्राओं ने गीत-संगीत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का ज्ञानवर्धक संदेश दिया। छात्राओं ने जानवरों और पेड़ पौधों के संरक्षण की उपयोगिता बताई। उपस्थित लोगों ने इनकी प्रस्तुति की जमकर सराहना की। नौवीं और सातवीं कक्षा के छात्रों ने माइम के माध्यम से देशभक्ति आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि व अभिभावकों ने छात्राओं की जमकर तारीफ की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें