राजकीय उच्च विद्यालय मलगन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के सेवानिवृत्त शास्त्री करमचंद अत्री रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित करके वंदे मातरम और इसके बाद सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। दसवीं कक्षा की छात्रा हर्षिता व सहेलियों ने स्वागत गीत गया। किरण और छात्राओं ने यह देश है वीर जवानों का... गाने से खूब समां बांधा। दसवीं कक्षा के छात्र दीपक ने शिव कैलाश के वासी.. के गाने से समां बांधा। आरुषि सहेलियों ने चंदन है इस देश की माटी.. संयुक्त गान गया। स्कूल मुख्य अध्यापक अश्विनी कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में साल भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं तथा संस्कृत कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को इनाम देकर पुरस्कृत किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की प्रगति के लिए 21,000 पर अनुदान राशि दी इसके अतिरिक्त बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 1100-1100 की राशि प्रदान की। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष ओम प्रकाश, कुंदन,विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता ने बॉटनी प्रवक्ता नैना टिक्कर मित्र आनंद, रामानंद, जियालाल,सीता देवी, मानसिंह ओम प्रकाश, चमन लाल हीरा सिंह, स्कूल शिक्षक सुधीर चंदेल, राजेश अग्निहोत्री ओम प्रकाश शास्त्री, खेमा ठाकुर, लेखराज, लवनीश, कृष्ण चंद, युवराज सहित काफी संख्या में अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।