फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 8 जनवरी को प्रदेशभर में करेंगी प्रदर्शन

मंडी जिले के टारना वृत्त में पल्स पोलियो की ड्यूटी निभाते हुए गिरने से हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा की माैत के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिक यूनियन (सीटू) ने मृतका के परिवार के लिए 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है। यूनियन की राज्य महासचिव वीना शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ 8 जनवरी को पूरे प्रदेश में प्रोजेक्ट स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्होंने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर्षा के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और इससे पूर्व ड्यूटी के दौरान हुई सभी मौतों पर एक समान मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें