फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmaur News: सिरमौर में ग्रेडिंग के लिए 522 कलाकारों ने करवाया पंजीकरण

गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला सिरमौर के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। इसके लिए ग्रेडिंग की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को जिला परिषद भवन नाहन (एसएफडीए हाल) में ऑडिशन आयोजित किए गए, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला भाषा अधिकारी सिरमौर कांता नेगी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलों व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए ये चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अब तक जिला सिरमौर में 522 कलाकारों ने भाषा एवं संस्कृति विभाग में अपना पंजीकरण करवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें