फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Krishan Singh Updated Mon, 17 Nov 2025 01:24 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के पांवटा साहिब के देवीनगर में 50 वर्षीय महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली माला देवीनगर में किरायेदार के रूप में रह रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आरोपी शीशपाल (51) पुत्र धंसोधी इस्माइलपुर, हरियाणा निवासी है। जो पिछले 15 वर्षों से महिला के साथ रह रहा था। बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा आरोपी नशे का आदी था और अक्सर दोनों के बीच में झगड़े होते रहते थे। रविवार रात को व्यक्ति ने मामूली विवाद पर महिला माला देवी (50) पत्नी स्वर्गीय हरी प्रसाद निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को कमरे के अंदर एक महिला का शव मिला है। शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि यह जांच का विषय है। महिला और आरोपी व्यक्ति शीशपाल लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया जा रहा है। आरोपी आरोपी शीशपाल (51) पुत्र धंसोधी इस्माइलपुर, हरियाणा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर आकर जांच करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें