फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांवटा साहिब में अखंड पाठ के साथ गुरु गोबिंद सिंह का 357वां प्रकाश उत्सव शुरू

Krishan Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 03:07 PM IST

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश उत्सव 15 से 17 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हरभजन सिंह व प्रबंधक जागीर सिंह ने बताया कि साहिब जाधा बाबा अजीत सिंह श्री सुखमनी सेवा समिति के सहयोग से 27 दिसंबर से शुरू प्रभात फेरियां 16 जनवरी तक चलेंगी। 15 जनवरी को श्री अखंड पाठ सुबह 8:15 से शुरू हुआ। जबकि 16 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे भव्य नगर कीर्तन बद्रीपुर तक निकाला जाएगा। इससे पहले गुरुद्वारा साहिब में खुला दीवान सजेगा। 17 जनवरी को शाम 4:00 बजे खुला दीवान सजेगा जिसमें कवि तथा विद्वान सज्जन संगत को निहाल करेंगे। 17 जनवरी को रात 8:30 बजे से विशेष कवि दरबार सजेगा। इसमें विशेष रूप से आमंत्रित कवि गुरदयाल सिंह नेमार, जोगेंद्र सिंह कंग, गुरचरण सिंह जलालाबाद, बीवी परविंदर कौर पटियाला, बीवी जतिंदर कौर आनंदपुरी, गुरचरण सिंह दिल्ली, पांवटा साहिब से बीवी इंद्रजीत कौर, कुलवंत सिंह चौधरी गुरमीत कौर, बीबी प्रीतम कौर व दिलीप सिंह बिजली पांवटा साहिब अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। अमृत संचार 17 जनवरी को सुबह 10: 00 बजे शीश महल में प्रारंभ होगा। निशान साहिब 17 दिसंबर को 10:00 बजे से शुरू होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें