फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: देवता दमुख मंदिर डंसा में भजन-कीर्तन पर थिरकीं महिलाएं

उपमंडल रामपुर की डंसा पंचायत स्थित दमुख देवता साहिब मंदिर में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। महिलाओं ने इस दौरान भजन-कीर्तन का दौर चलाया। मंदिर परिसर में महिलाएं भजन-कीर्तन पर खूब झूमीं। देवता साहिब दमुख डंसा के शिवालय मंदिर में सोमवार को देवता साहिब जाख और दमुख देवता की उपस्थिति में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। युवाओं और महिलाओं ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए देवता साहिब दमुख के आदेशानुसार यज्ञ की संस्तुति प्रदान की गई। आचार्य सुधीर शर्मा ने धार्मिक कार्यक्रम को संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें