हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की भावा वैली में एक बार फिर हल्की बर्फबारी हुई है। भावावैली बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। वहीं, क्षेत्र के लोगों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड रहा है। मौसम खुलते ही बर्फ की चादर ओढ़े काफनू के आराध्य देवता कामशू नारायण के मंदिर के आसपास शानदार नजारा देखने को मिला। बुधवार देर शाम से यहां से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर शुरू हुआ था और देररात तक चलता रहा। भावावैली में एतिहासिक त्योहार फागुल शुरू हुआ है। ऐसे में त्योहार के दिन बर्फबारी होना क्षेत्र के लोग अगामी फसल के लिए औषधि मान रहे हैं।