पदम छात्र स्कूल रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-14 में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शिक्षा खंड रोहड़ू का दबदबा रहा। चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समरोह में नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। शतरंज और योगा में शिक्षा खंड ठियोग ने पहले स्थान पर बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में भी छवारा खंड अव्वल रहा। वोकल सोलो में रामपुर ने पहला और सुन्नी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में शिक्षा खंड रोहड़ू ने पहला और रामपुर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में भी रोहड़ू ने बाजी मारी। शिक्षा खंड मशोबरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में रामपुर ने पहला और मशोबरा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि बाहर से आए हुए छात्रों को बेहतरीन व्यवस्था की गई थी, ताकि वे अच्छे खेल का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता छात्रों को पुरस्कार दिए और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में नए जोश का संचार करती है। स्कूली छात्राओं ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं और सभी का मनोरंजन किया।