प्रदेश में आई त्रासदी से प्रभावित हुए परिवारों के पुनर्वास के संकल्प के अंतर्गत रिकांगपिओ में शनिवार को विशेष राहत राशि वितरण समारोह आयोजित किया गया। किन्नौर जिले में पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के 11 प्रभावितों को रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन में राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा प्रति व्यक्ति तीन लाख रुपये का चेक वितरित किया गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के पुर्नवास एवं पुनरुत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।