फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कलेड़ा-मझेवटी में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, ग्रामीणों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ ग्रहण

कलेड़ा-मझेवटी पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने की। पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा, पंचायत सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और देश की सैकड़ों रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में सभी को जानकारी दी। कहा कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर पंचायत सचिव कृष्णा देवी, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र शर्मा, वार्ड पंच ईश्वर दास, बाली करण, रेखा देवी, संतोष देवी, रक्षा देवी, गीता राम और मेहर सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें