फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr : एनएच पांच पर जानलेवा बना सफर, कई स्थानों में भूस्खलन से यातायात हो रहा ठप

शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां ग्रामीण सडक़ों की हालत बुरी तरह से बिगड़ गई है, वहीं अब नेशनल हाईवे पांच पर भी सफर जानलेवा बना हुआ है। एनएच पर कई स्थानों पर पहाड़ी से भूस्खलन और चट्टानें दकरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, जिस कारण एनएच पर सफर करना खतरों भरा हो गया है। लगातार हो रह बारिश से अब पहाड़ों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया है और जगह जगह भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं। एनएच पर आवाजाही करने वाले हजारों लोग रोजाना घंटों जाम में फंस रहे हैं। कई कई घंटों के इंतजार के बाद यातायात बहाली हो रही है। लगातार बिगड़ रहे मौसम और भारी बारिश के कारण हजारों लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही हैं। उपमंडल रामपुर की ग्रामण सडक़ें तो ठप पड़ी हैं, वहीं नेशनल हाईवे पांच भी जगह जगह भूस्खलन से बाधित हो रहा है। उपमंडल कुमारसैन के सैंज से लेकर रामपुर के ब्रौनी खड्ड तक एनएच पर सफर खतरों भरा बना हुआ है। पहाड़ी से भारी भूस्खलन और चट्टानें दरकने से हादसों का अंदेशा बढ़ा हुआ है। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही, जिस कारण बार बार एनएच बाधित हो रहा है, जिसे बार बार बहाल किया जा रहा है। नेशनल हाईवे पांच ब्रौनी खड्ड, रतनपुर, काली मिट्टी, बिथल और सैंज में भूस्खलन का सिलसिला बीते कई दिनों से चल रहा है। यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण कई कई घंटों तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ रही हैं। एक जगह जाम से निकले तो दूसरी जगह भूस्खलन वाहनों के पहिए रोक रहा है। हालांकि एनएचएआई ने सभी स्थानों पर सडक़ बहाली के लिए मशीनें और मजदूर तैनात किए हैं, लेकिन बार-बार भूस्खलन से बाधित हो रहा एनएच लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ाए हुए है। रामपुर, किन्नौर और आनी निरमंड की ओर सफर करने वाले हजारों लोग और देश सीमा पर तैनात सेना के जवानों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उधर, एनएचएआई रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि भारी बरसात से कई स्थानों पर एनएच पर भूस्खलन हो रहा है। बार बार हो रहे भूस्खलन के कारण परेशानियां पेश आ रही हैं। मौके पर मशीनें और मजदूरों को तैनात किया गया है, जो एनएच को बहाल करने में जुटे हुए हैं। एनएच बाधित होते ही तुरंत बहाली का कार्य शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें