फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रोमांच

आगामी 15 अप्रैल से रामपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रोमांच शुरू होगा। बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में रामपुर सर्किट हाउस में क्लब के अध्यक्ष तिलकराज शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब के सदस्य मौजूद रहे। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग फाइट के साथ-साथ भारत के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के बीच 10 मुकाबले आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि रामपुर के इतिहास में पहली बार इस स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रतियोगिता में रामपुर के स्थानीय खिलाड़ी जितेंद्र भी अंतर्राष्ट्रीय फाइट में भाग लेंगे। क्लब ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और रामपुरवासियों से अपील की है कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बढ़-चढक़र सहयोग करें और खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन करें, ताकि यह ऐतिहासिक खेल आयोजन सफल और यादगार बन सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें