फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: रामलीला में राम और केवट संवाद का मंचन

अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 10:09 AM IST

रामपुर बुशहर में चल रही रामलीला में शनिवार को राम और केवट संवाद का मंचन किया। रामलीला में जब राम लक्ष्मण सीता और सुमंत सहित गंदा नदी के तट पर पहुंचते हैं। तब राम जी केवट से कहते हैं कि हे केवट हमें गंगा पार जाना है आप अपनी नाव से हमें गंगा पार उतार दो। केवट विनय के साथ निवेदन करते हैं कि हे प्रभु मैं आपको गंगापार अवश्य कराऊंगा पहले मैं आपके चरण पूरे परिवार के साथ पखार लूंगा तभी आपको नाव में बैठा लूंगा। तब रामजी केवट से कहते हैं कि जो भी आपको करना है वह आप शीघ्रता से कर ले और मुझे गंगा पार उतार दो। तब केवट अपने परिवार सहित राम-लक्ष्मण व सीता के पैर गंगा जल से धोते हैं और राम को नाव मैं बैठा कर गंगा पार उतार देता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें