फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: ठियोग में चिट्टे के खिलाफ रैली, उमड़ा जनसैलाब

ठियोग में बुधवार को चिट्टे के खिलाफ रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, नौजवानों, बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली में वक्ताओं ने संबोधित किया और सरकार से चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ और अधिक कठोर कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी नहीं, बल्कि त्वरित सुनवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि नशे के सौदागरों के मन में कानून का भय पैदा हो। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। उधर, रैली के समर्थन में शाली बाज़ार, प्रेम घाट, जनोग घाट और ठियोग का पुराना बस स्टैंड के व्यापारियों ने दो घंटे दुकानें बंद रखीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें