फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: फांचा में वाद्य-यंत्रों की धुनों पर झूमे लोग, पारंपरिक दखरोड़ मेला शुरू

उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत फांचा में देवता साहिब जाख के सानिध्य में दो दिवसीय पारंपरिक एवं ऐतिहासिक दखरोड़ मेला शुरू हो गया है। दो दिवसीय मेले में ग्रामीण और देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। वर्षों से चली आ रही देव परंपराओं का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। मेले में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पारंपरिक मेले का लुत्फ उठाया। वहीं मेले में विशेष रूप से नोग घोड़ी के देव अधिष्ठाता देवता साहिब दमुख डंसा पहुंचे हैं। देवता साहिब 15/20 घाटी के चार दिवसीय दौरे पर निकले हैं। फांचा पहुंचने पर मंदिर कमेटी और ग्रामीणों ने देवता साहिब संग देवलुओं को जोरदार स्वागत किया। हजारों लोगों ने मंदिर में देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को फांचा मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर में वाद्य-यंत्रों की धुनों पर महिलाओं, ग्रामीणों और देवलुओं ने नाटियों का खूब दौर चलाया। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर भावी पीढ़ी को संस्कृति से रूबरू करवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें