नगर परिषद रामपुर में रूके हुए विकास कार्यों को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिसमें सड़कें, रास्तें और बारिश से हुए नुकसान मरम्मत कार्य हर वार्ड में किए जाएंगे। इन विकासात्मक कायेार् को गति देने के लिए नगर परिषद रामपुर में सोमवार को बैठक का आयोजन किया। नप रामपुर अध्यक्ष मुस्कान ने बैठक की अध्यक्षता की। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में , आय व्यय ब्यौरा मई 2025 और विकासात्मक कार्यों बारे में चर्चा की गई। विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए नौ वार्डों को आठ लाख दिए जाएंगे, जिससे पार्षद वार्ड में रामपुर वार्ड एक में बीएसआर में जोगन दास के घर से हुकम चंद के घर तक रास्ते के लिए 2 लाख 98 हजार 583, सीओ पथ गौरा रोड से केआर ब्रोगी हाउस और आरओ आवासीय तक रामपुर फेज एक में वार्ड क्रमांक एक में न्यायिक लॉकअप के पास 4 लाख, 67 हजार, 284, रामपुर के वार्ड दो में गौरा सड़क के पास दुकान और स्टोर का निर्माण (एसएच सी/ओ रिटेनिंग वॉल) के लिए 2 लाख 29 हजार, 788 रुपये, वार्ड दो रामपुर बीएसआर में शिव मंदिर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय पदम नगर तक मार्ग पर बारिश से हुए नुकसान की मरम्मत के लिए 4 लाख 68 हजार 939, वार्ड तीन दीपक गेस्ट हाउस के पीछे से रमेश की दुकान की ओर सीमेंट नाले का निर्माण के लिए 1 लाख 16 हजार 993, वार्ड तीन एनएच पांच से पुरोहित मंदिर तक और एनएच पांच से रामा गेस्ट हाउस सड़क मरम्मत और रखरखाव के लिए 73 हजार 416, वार्ड छह में विजय कुमार के घर से रामपुर बीएसआर तक रास्ते का जीर्णोद्धार के लिए 1 लाख 77 हजार 469, रामपुर के वार्ड छह में एनएच पांच से प्रोमिला नेगी के घर तक पथ का निर्माण के लिए 3 लाख 97 हजार 657, वार्ड पांच में एनएच पांच से यश पालसरा के घर तक पथ का निर्माण के लिए 2 लाख, 62 हजार 558, वार्ड चार में सतपाल महाराज आश्रम के पास रिटेनिंग वॉल का निर्माण किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नौ वार्डों के रास्तों, फुट पाथों, सड़को और नालियों को सुधारा जाएगा। जिसके लिए कुछ कार्यों का टेंडर हो चुका है और कुछ कार्याें का टेंडर लगाना बाकी है। उन्होंने कहा कि कुछ ठेकेदार ऐसे है जो महीनों और सालों से कोई भी कार्य नहीं कर रहे है। आगामी बैठक में ऐसे ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बरसात के लिए सभी नालियों को दो बजे के बाद रोज दुरुस्त किया जा रहा है। साथ ही नालियों पर खड़े वाहनों को भी हटाने का आह्वान किया है। नालियों पर गाड़ी लगाने से पानी की दिशा में परिवर्तन आता है। ऐसे लोगों को एक बार वार्निंग दी जाए। अगर कोई तब भी नहीं सुनता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।