हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर संघ रामपुर की बैठक फील्ड हॉस्टल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश वरिष्ठ पदाधिकारी लायक राम ने की। बैठक में पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य भत्तों सहित अन्य लंबित भत्ते नहीं मिलने के कारण पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं स्मार्ट मीटर और सरकार के बिजली मित्र की भर्ती के फरमान को लेकर भी रोष प्रकट किया। बैठक में चेताया कि यदि जल्द पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। बैठक में अस्पताल की सुविधा, परिवहन व्यवस्था सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।