फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: अमोलक राम बोले- लंबे समय से सरकार पेंशनरों की लंबित मांगों पर नहीं दे रही कोई ध्यान

सरकार लंबे समय से पेंशनरों की लंबित मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। सरकार का अब कोई बहाना नहीं चलेगा। पैसों को लेकर पेंशनरों का संघर्ष जारी रहेगा, जब तक सरकार पेंशनरों का पैसा उनको नहीं दे देती। यह बात रामपुर खंड महासचिव अमोलक राम ने कही। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर ने शुक्रवार को मिनी सचिवालय परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता रामपुर खंड महासचिव अमोलक राम ने की। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के बारे में भी चर्चा की गई। एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, डीए (महंगाई भत्ता) सहित अन्य लंबित भुगतान को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। अमोलक राम ने कहा कि सरकार को पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशनरों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिसके कारण पेंशनरों को वृद्ध अवस्था में मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने कहा कि वर्षों की सेवा के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल समाधान किया जाए, जिससे वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। पेंशनर की जंग तब तक जारी रहेगी जब तक पेंशनरों को उनका पैसा नहीं मिल जाता। बैठक में प्रस्ताव बनाकर जिला शिमला को भेजा गया। पेंशनर की राय है की अब सरकार का कोई बहाना नहीं चलेगा । सरकार के पास अपने लिए तो पैसा है। सरकार ने मुख्यमंत्री, विधायकों ने अपने वेतन भत्ते बढ़ा दिए है, पेंशनरों को भी उनका हक मिलना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें