फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: पाटबंगला मैदान में वरिष्ठ जिला स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर पाटबंगला मैदान में मंगलवार को वरिष्ठ जिला स्तरीय पुरुष और महिला वर्ग दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में समाजसेवी मिलाप सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। राजेंद्र शर्मा और कुलदीप सिंह ठाकुर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 10 टीम और महिला वर्ग में पांच टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन दत्तात्रेय स्पोर्ट्स क्लब रामपुर ने किया। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर माह में बद्दी में किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल कूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विक्रम बांशटू, जिला सचिव यशविंद्र सिंह ठाकुर, बांका राम भलूनी, सुंदर कपूर, राकेश साहनी, विकास कंवर और संतोषी सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें