फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahr: लिप्पा के जंगल में लगी भयंकर आग, लाखों की वन संपदा राख

उपमंडल पूह के लिप्पा के जंगल में मंगलवार दोपहर को भयंकर आग लग गई। आग में लाखों की वन संपदा राख हो गई है। जंगल में आग देर रात तक लगी रही। ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास कर रहे हैं। जंगल में दोपहर करीब 2 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। आग लिप्पा और आसरंग पंचायत सीमा तक फैल गई है, जिससे सैकड़ों हरे पेड़ों के जलने की आशंका है। सड़क से करीब 600 मीटर दूर दुर्गम क्षेत्र होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी नहीं पहुंच पा रही हैं। दोनों पंचायतों के ग्रामीण और वनकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि माना जा रही कि मानवीय लापरवाही के कारण जंगल में आग लगी है। उधर, रेंज ऑफिसर लिप्पा ने बताया कि कंपार्टमेंट 220 में आग लगी है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र दुर्गम है, इसलिए आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें