फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों से किए वादे नहीं हुए पूरे, किसान सभा करेगी प्रदर्शन

सतलुज नदी पर बन रही लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को परियोजना निर्माण से कई उम्मीदें जगी थी, लेकिन सरकार, प्रशासन और एसजेवीएन प्रबंधन उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। यह बात किसान सभा की बैठक के दौरान परियोजना प्रभावितों ने कही। उन्होंने कहा कि प्रभावितों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। विस्थापित और प्रभावित क्षेत्रों के लोग रोजगार, एकमुश्त राशि, फसलों और घरों को हुए नुकसान के मुआवजे से वंचित हैं। 26 नवंबर को प्रभावित किसान सभा के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर निरमंड में विरोध प्रदर्शन करेंगे। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी नित्थर की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में परियोजना प्रभावित किसानों के मुद्दे, स्थानीय मुद्दों और 26 नवंबर को निरमंड में होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर और रेखा ने कहा कि आज भी बहुत सारे मुद्दे लंबित हैं, जिनको लेकर आने वाले समय में आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम प्रभावितों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। प्रभावितों से किए गए वादे आज भी अधूरे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें