पेंशनर कल्याण संघ की रामपुर ईकाई की बैठक नीरथ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम में आयोजित हुई। बैठक में नीरथ और दत्तनगर जोन के पेंशनरों ने भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमोलक राम ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नीरथ और दत्तनगर खंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया। सेवा राम शर्मा को अध्यक्ष और आनंद सागर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। श्याम लाल धीमान को महासचिव, प्रभु दास को कोषाध्यक्ष, बुद्धि सिंह मेहता सलाहकार और जुगनू राम को संगठन सचिव चुना गया। अध्यक्ष सेवा राम शर्मा ने ईमानदारी पूर्वक और एकता से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ रख कर संघ को मजबूत किया जाएगा।