फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में मैराथन का आयोजन, 500 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

रामपुर में बुधवार को मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में 500 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। मैराथन में अंडर 14 के खिलाड़ियों के लिए चार किलोमीटर की दौड़ और अंडर 19 प्रतियोगिता के खिलाड़ियों के लिए आठ किलोमीटर की दौड़ आयोजित की। रामपुर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सभी को नशे के बारे जागरूक करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें