फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ग्राम पंचायत भड़ावली रामपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

हिमाचल विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से ग्राम पंचायत भड़ावली रामपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल जज एवं एसीजेएम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर जितेन्द्र सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत भड़ावली के महिला मण्डल, युवक मण्डल व अन्य उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता योजना, विभिन्न योजनाओं के कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और उपायों, विकलांग बच्चों, ट्रास्जेंडर बच्चों, तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार से बचाएं गए बच्चों तथा शिक्षा के अवसर से वंचित बच्चों के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उदेश्य कानूनी साक्षरता व जागरूकता पैदा करना, निर्धन व असहाय लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना, उन्हें शीघ्र व सस्ता न्याय दिलाना, कानूनी कार्रवाई में सुलह व समझौते द्वारा फैसला करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज की तिथि में अपने बच्चों को नशे से दूर रखना बहुत जरूरी है और नशा करने व बेचने वालों की सूचना देने के लिए कहा ताकि क्षेत्र को नशे के दुष्प्रभाव से दूर रखा जा सके । उन्होंने कहा कि चिटटा एक जैसा नशा है जिसके एक डोज से ही व्यक्ति उसका आदी हो जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि कानूनी सहायता के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के टोलफ्री नम्बर 15100 पर फोन करके कानूनी सहायता ले सकते हैं। इस शिविर में अधिवक्ता संदीप ने बच्चों के देख भाल व सुरक्षा कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि हेल्पलाइन नम्बर 1098 बच्चों की देखभाल व सुरक्षा की जरूरत के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें