अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर मंडी जिले के जसप्रीत पॉल एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। जाने-माने माउंटेन बाइकिंग विशेषज्ञ जसप्रीत ने मंगलवार को यूला कंडा ट्रैक तक बाइक से यात्रा की। ये यात्रा बेहद चुनौतीपूर्ण और लंबी है। उन्होंने वे बाइक पर यूला कंडा के कृष्ण मंदिर पहुंचे। इस उपलब्धि के लिए उन्हें उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। यूला कंडा तक साइकिल के साथ पहुंचना आसान काम नहीं है। यहां पैदल चलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जसप्रीत सुबह निकले और शाम तक वापस आ गए। उपायुक्त ने जसप्रीत के प्रयासों को हरित, टिकाऊ भविष्य और स्वस्थ भविष्य के लिए सहायक बताया। उन्होंने जसप्रीत पॉल को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। जसप्रीत पॉल ने उपायुक्त से यूला कंडा में साफ-सफाई की व्यवस्था करने का अनुरोध किया। पॉल को बीते लोकसभा चुनाव में राज्य चुनाव आयोग ने स्टेट इलेक्शन आइकॉन भी बनाया था।