फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जयराम बोले- काजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के काफिले पर किया पथराव, चुनाव आयोग से करेंगे शिकायत

Krishan Singh Updated Mon, 20 May 2024 02:20 PM IST

मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ काजा में चुनाव प्रचार के दाैरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भाजपा ने पलटवार किया है। लाहाैल-स्पीति विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने कहा कि सोमवार को भाजपा की रैली थी और उसी समय कांग्रेस की भी रैली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इसमें एक भाजपा कार्यकर्ता घायल हुआ है। कांग्रेस की ओर से उपद्रव मचाया गया। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने काजा में जहां रैली की अनुमति ली थी, उसके सामांनतर प्रशासन ने कांग्रेस को रैली की मंजूरी दी गई है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वापसी में भाजपा के काफिले पर पथराव किया। एक कार्यकर्ता को चोट लगी है। इस तरह की घटना से साफ है कि कांग्रेस बौखलाहट में है और सत्ता के नशे में इस तरह की हरकत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग को रिपोर्ट देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें