फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिवंगत विमल नेगी के परिजनों से मिले जयराम ठाकुर व राजीव बिंदल, न्याय दिलाने के लिए हरसंभव मदद का दिया भरोसा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने किनौर जिला के कटगांव में दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना देने हुए ढाढ़स बंधाया व अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। जयराम ने कहा कि नेगी की माता जी आंखों के आंसू, उनकी पत्नी, भाई एवं परिवारजनों का दर्द देखकर बहुत भावुक हूं। विमल ईमानदार अधिकारी के साथ एक सरल और मिलनसार स्वभाव के थे, उनकी क्षति अपूर्णीय है। कहा कि विमल नेगी के परिवार ने सीबीआई जांच करवाने का आग्रह किया है। दुख की इस घड़ी में हम परिवारजनों के साथ खड़े हैं, निश्चित तौर पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। इस असहनीय दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करें।इस मौके पर पूर्व वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें