फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यूरी: प्रशासनिक कारणों के चलते पशु मित्र भर्ती पर लगी रोक, जानें क्या बोले अधिकारी

प्रदेश में पशुपालन विभाग के तहत आयोजित की जा रही पशु मित्र भर्ती पर रोक लग गई है। प्रशासनिक कारणों के चलते इस भर्ती प्रक्रिया को रोक दिया गया है। उपमंडल पशु चिकित्सालय ज्यूरी की ओर से भी 19 पदों के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे और 21 फरवरी को इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया प्रस्तावित की गई थी। प्रशासन ने भी अभ्यर्थियों को आगामी आदेशों तक इंतजार करने और किसी भी प्रकार के भ्रामक अफवाहों से बचने की हिदायत दी है। प्रदेश पशु पालन विभाग निदेशक के आदेशों के बाद पशु मित्र भर्ती के लिए फिजिकल ग्राउंड टेस्ट पर लगी रोक लगा दी गई है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि अब आगले आदेशों तक भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो गई है। इस अधिसूचना के बाद पशु मित्र भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को मायूसी हाथ लगी है। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के तहत रामपुर और कुमारसैन उपमंडल में 21 फरवरी को पीजी कॉलेज रामपुर के मैदान में शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया आयोजित होनी थी। पशु मित्रों के कुल 19 पदों के विभाग के पास 206 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। रामपुर उपमंडल के ग्रामीण इलाकों में पशु पालन विभाग में रिक्त पड़े पदों से पशु पालकों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। रिक्त पदों के कारण पशुओं के उपचार संबंधी समस्याओं से ग्रामीण लंबे समय से चल रही हैं। पशु मित्र भर्ती से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलने की आस जगी थी, लेकिन अब इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर अगले आदेशों तक रोक लग गई है। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ज्यूरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग के निदेशक के आदेशानुसार पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें